पीएम श्री निरीक्षण
फोटो गैलरी
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय भा. नौ. पो. चिल्का में श्री अनिल कुमार, सहायक आयुक्त, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय भुवनेश्वर के गरिमामय निरीक्षण भ्रमण का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर माननीय सहायक आयुक्त महोदय ने विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों, पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों, नवाचारपूर्ण शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं तथा विद्यालय की समग्र प्रगति का अवलोकन किया।
उन्होंने प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक विकास एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत उपयोगी एवं उत्साहवर्धक रहा।