किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम
फोटो गैलरी
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय भा. नौ. पो. चिल्का में INHS Nivarini के सहयोग से किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और जिम्मेदार बनाना था। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा।